SANATAN PRATINIDHI

SHANKARACHARYA PRATINIDHI – ASSEMBLY CONSTITUENCY REPRESENTATION FOR ELECTION  2027

Indian National Swaraj invites applications from dedicated, capable and deserving individuals to contest upcoming Assembly Elections as Shankaracharya Pratinidhi (शंकराचार्य प्रतिनिधि), representing the ideals and guidance of the revered Shankaracharya Parampara.

INS DECLARATION

Dharma is our guiding principle. Gau Mata is our sacred commitment. Swaraj is our national mission.

Indian National Swaraj is India's first political party to function in accordance with the ideology, principles and instructions of the Four Revered Shankaracharyas and their sacred Amnaya Peethas, dedicated to the preservation of Sanatan Dharma, the protection of Gau Mata and the establishment of Sampoorna Swaraj.

INS SPIRITUAL AUTHORITY

ॐ शङ्करं शङ्कराचार्य केशवं बादरायणम्।

 सूत्रभाष्यकृतौ वन्दे भगवन्तौ पुनः पुनः ॥

INS RESOLUTION

प्रथम राष्ट्रीय संकल्प

॥ गौमाता राज्यमाता • गौमाता राष्ट्रमाता ॥


भारतीय राष्ट्रीय स्वराज पार्टी का प्रथम प्रमुख चुनावी एवं नीतिगत मुद्दा होगा—


• “गौमाता को राज्यमाता का सम्मान।”
• “गौमाता राष्ट्रमाता का गौरव।”


भारतीय राष्ट्रीय स्वराज पार्टी (INS) की राष्ट्रीय महासमिति द्वारा पारित प्रथम संकल्प के अनुसार, पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, बिहार, गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा एवं स्थानीय निकाय चुनावों में संगठनात्मक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय होकर चुनाव लड़ेगी।


इन राज्यों में गौमाता को “राज्यमाता” का सम्मान दिलाना पार्टी का प्रथम प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा।


पार्टी की राष्ट्रीय महासमिति (General Council) द्वारा पूर्व में पारित संकल्प के अनुरूप, भारतीय राष्ट्रीय स्वराज पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में जिन राज्यों में अपना राजनीतिक अभियान एवं प्रत्याशी प्रस्तुत करेगी, वहाँ गौमाता को “राज्यमाता” का सम्मान एवं दर्जा प्रदान किए जाने को अपने प्रमुख नीतिगत एवं चुनावी मुद्दे के रूप में प्रतिष्ठित करेगी।


पार्टी के तीन प्रेरणा-स्तंभ—

• छत्रपति शिवाजी महाराज — स्वराज्य
• शहीद भगत सिंह — क्रांति
• नेताजी सुभाष चन्द्र बोस — राष्ट्रशक्ति

भारतीय राष्ट्रीय स्वराज पार्टी चारों आम्नाय पीठों की पूज्य शंकराचार्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करती है तथा सनातन वैदिक धर्म के आध्यात्मिक मार्गदर्शन को आदरपूर्वक स्वीकार करती है।


पार्टी विशेष रूप से परम आराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज द्वारा संचालित “गौमाता राष्ट्रमाता” आंदोलन के प्रति अपना समर्थन, सम्मान एवं नैतिक एकात्मता व्यक्त करती है।


भारतीय राष्ट्रीय स्वराज पार्टी का यह संकल्प है कि गौमाता के प्रति श्रद्धा को सेवा में, सेवा को संरक्षण में और संरक्षण को जननीति में रूपांतरित किया जाए।


॥ स्वराज्य • गौसेवा • राष्ट्रसेवा ॥
॥ गौमाता राज्यमाता • गौमाता राष्ट्रमाता ॥

INS GAU-STAMBH

ॐ नमो गोभ्यः श्रीमतीभ्यः सौरभेयीभ्य एव च।

 नमो ब्रह्मसुताभ्यश्च पवित्राभ्यो नमो नमः ॥